
जनम जनम का साथ हैं,
गुरुदेव तुम्हारा,
अगर ना मिलते हमको सतगुरु,
लेते जनम दोबारा,
तर्ज – जनम जनम का साथ है।
जीवन का आधार है,
तेरा एक सहारा,
अमृत सा रस देता है,
सतगुरु नाम तुम्हारा,
गुरूजी को पाके धन्य हुआ है,
घर संसार हमारा,
जिस मन में तेरा नाम है,
सतगुरु जी भगवान,
उस प्राणी ने पा लिया,
जैसे बैकुंठ धाम,
सतगुरुजी मेरे रोम रोम ने,
तेरा नाम पुकारा,
तेरे सिवा मेरे मन को सतगुरु,
कुछ भी रहे ना ध्यान,
हरपल तुझको ही ध्याऊँ,
दे दो ये वरदान,
किरपा से तेरी तीनो लोक में,
होता है उजियारा,
तन मन धन सब वार दूँ,
सतगुरु शक्ति दो मुझे,
देकर शबद का नाम,
सतगुरुजी के चरणों में है,
बैकुंठ धाम हमारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

