
आज हो रही जय जयकार, भवानी तेरे मंदिर में,
भवानी तेरे मंदिर में, भवानी तेरे मंदिर में,
जो भी मांगा धाम तै आता, शरण मैया की पाता,
जय माता दी कहने से ही, हर संकट मिट जाता,
भवानी तेरे मंदिर में, महारानी तेरे मंदिर में,
मैं तो खुद को करूं न्यौछार,
दिल करता है झूम के नाचूं, तेरे ही गुण गाऊं,
तेरा ही दीदार करूं बस, पल पल तुझे ही ध्याऊँ,
मेरा सपना हुआ साकार,
आओ रे आओ भक्तों आओ, मां के पावन दर्शन कर लो,
मां की कृपा तो बरस रही है, आके झोली भरलो,
आज खुल गए हैं भण्डार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

