
जब से मेरी शिव से मुलाकात हो गई
मेरे घर सुखों की बरसात हो गई...-2
हो जो रूठी थी मुझसे मेरी सारी खुशियाँ,
वो शिव की कृपा से मेरे साथ हो गई,
मेरे घर सुखों की बरसात हो गई......
तेरी ही भक्ति से राह मैने पाई,
शिव तेरी भक्ति है सदा सुखदाई....-2
तेरे धाम की भोले राह जो पकड़ी,
महिमा तेरी शम्भू मेरे साथ हो गई,
हम अपने दुःखों से कितने दुःखी थे,
जीवन में कोई भी लक्ष्य नहीं थे....-2
मिला जब से भोले का हमको सहारा,
जीने की हमको सौग़ात मिल गई,
मिला शिव के चरणों का मुझे जब सहारा,
किया विपादाओं ने मुझसे किनारा....-2
ख़ुशियों की लड़ियों में सुख की कलियाँ,
भक्ति के धागे में मेरे पिरो गई,
जीवन में अपने फिरा मारा मारा,
कपटी जगत में नहीं था सहारा....-2
तेरे नाम का भोले सहारा मिला जो,
ख़ुशियाँ जमाने की मेरे साथ हो गईं,
कठिन राह शिव की पड़े पाँव छाले,
कदम लड़खड़ाए तो शिव ने सम्भाले...-2
शरण तूनें अपनी जब मुझको लगाया,
मेरी सारी पीड़ा इक पल में खो गई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

