
आयीं हैं तुलसी की बारात श्री राधे राधे
Aayiin Hain Tulasiiki Baaraat Shri Raadhe Raadhe lyrics
आयीं हैं तुलसीकी बारात श्री राधे राधे
बोलो श्री राधे राधे गाओ श्री राधे राधे
१ तुलसी हमारी दुल्हन बनी है
दुल्हा बने है शालिग्राम, श्री राधे राधे
२ तुलसी हमारी के मौरी लगी है
मौर सजाये शालिग्राम, श्री राधे राधे,
३ तुलसी हमारी के बिंदिया लगी है
तिलक लगाये शालिग्राम, श्री राधे राधे.
४ तुलसी हमारी के मेंहदी लगी है
कंकन बंधाये शालिग्राम, श्री राधे राधे.
५ तुलसी हमारी के महावर लगी है
चंदन खडाऊं शालिग्राम, श्री राधे राधे....
६ तुलसी हमारी के चुनरी ओढ़ी है
पीतांबर ओढ़े शालिग्राम, श्री राधे राधे
७ तुलसी हमारी डोली चढी है
रथ पे बैठे हैं शालिग्राम, श्री राधे राधे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
