
आया जबसे मैं तेरे दवार सांवरे,
तूने इतना दिया है मुझे प्यार सांवरे,
नहीं भूलू कभी भी मैं तेरा उपकार सांवरे,
छोटी छोटी खुशियों को तरस ते थे,
दिल ही दिल में रह कर के अक्ष टपकते थे,
मेरा दिल भी यही कहता के अब हर वार सांवरे,
जबसे तुमसे कन्हियाँ मेरी यारी हो गई,
खाटू आने की मुझको बिमारी हो गई,
तेरे दर्शन से मिलता है मुझको आराम सांवरे,
तेरे भगतो का मेला मुझे परिवार है,
जग में रिश्तो से बढ़ कर भी ऐतबार है,
तरे मोहित मैं मानु गा तेरा आभार सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


