
आयो आयो नवरात्रि त्यौहार,
दोहा – जब जब भीड़ पड़ी भक्तन पे,
तूने सुनी पुकार,
जिसकी रक्षा तू करे
उसे क्या मारे संसार।
हे रे आयों आयों नवरात्रि त्यौहार,
ओ अंबे मैया तेरी जय जयकार,
हे कर दे कर दे भक्तो का बेड़ा पार,
हम तो बालक तेरे माता,
और तू जीवन दाता है,
कोई उसको छू नही पाता,
तेरी शरण जो आता है,
हो आई सिह पे सवार,
तेरी शक्ति अपार,
तुझे अंबे जगदंबे,
जग सारा जाने रे,
हो जाग सारा जाने रे,
आज अपना दिखा दे चमत्कार,
विपदा में है देश हमारा,
तू ही बचाने वाली है,
आँचल में ये दीप छुपा ले,
आँधी आने वाली है,
हो बैरी पीछे पड़े,
हमे घेरे खड़े,
देशद्रोही का कर दे बंटाढार,
चारो खाने चित्त है दुश्मन,
उसने हमको मान लिया,
नाचो गाओ मौज मनाओ,
मैया ने कल्याण किया,
हे ऐसी देवी ने आज,
रखी भक्तो की लाज,
नही भूलेंगे तेरा उपकार,
स्वर – मनीष तिवारी (इंदौर)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



