
आ जाओ माँ जगदम्बे,
तेरे भगत खड़े तेरे द्वार,
पुकारें तुमको बारम्बार,
तर्ज – आजा रे परदेसी।
तुम मैया हम बालक तेरे,
कष्ट हरो सब मैया मेरे,
तड़फत हूँ मैं सांझ सबेरे,
बार बार तेरा रूप निरखते,
फिर भी न ये नैना थकते,
साल महीने से पल कटते,
पूजा अर्चना मैं क्या जानू,
तू है माँ बस इतना जानू,
तुमको अपना सबकुछ जानू,
मातु भवानी दुर्गे मैया,
पार करो मेरी जीवन नैया,
तुम बिन दूजा कौन खिबैया,
जय जय जय जगदम्बे माता,
दरश बिना मनवा आकुलता,
आजा आ राजेन्द्र बुलाता,
आजाओ मां जगदम्बे।।
गीतकार / गायक – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

