
इक बार नजर तू करदे
इक बार नजर तू करदे मेरी और हे खाटू वाले ।
बाबा गुम हो गयी चाबी लगे है तकदीर में ताले ।।
जय श्री श्याम मेरे श्याम…
मैं पहली बार हूँ आयी चौखट पे तेरी हे दाता,
तू आज जोड़ ले बाबा जन्मो जन्मो का नाता ।
बांहे फैलाके अपनी तू मुझको गले लगाले,
सारी दुनिया मैंने देखी तुझसा दातार ना देखा,
बाबा तेरे भक्तो में कोई लाचार ना देखा ।
परिवार समेत है बाबा हम सब है तेरे हवाले,
दीदार हो गया तेरा अब कोई फ़िक्र नहीं है,
किसी और का अब मेरे मुख पे बाबा कोई ज़िकर नहीं है ।
सुखदेव की हर राहों में तूने पल पल किये उजाले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




