
इतनी किरपा करो श्याम प्यारे
इतनी किरपा करो श्याम प्यारे,
दोश अवगुण भुला के हमारे,
मुझे अपनी शरण में रख लेना,
मेरा कोई नहीं है अपना सब छूटे है मेरे सहारे,
तेरे नाम की सोहरत सुन के मैं आया हु दर पे तुम्हारे,
मेरी सुन के पुकार मेरे लखदातर हाथ सिर पे दया का धर देना,
रंग अपना चढ़ा के मुझपे रंग लो मुझको अपने ही रंग में,
मेरा दिल तो तेरा पागल चाहे रहना ये तेरे ही संग में,
ओ खाटू के सरकार मुझको देदे अपना प्यार,
मेरे संकट सारे हर लेना हर लेना,
मैं बचपन से हु अनाडी तेरी पूजा न करनी ही जानू,
ना जानू तुझको रिझाना बस तुझको ही अपना मैं मानु,
ओ खाटू के नरेश हर के विपदा कलेश,
खत्री को चरण की रज देना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


