
इस जग का हाल कन्हैया तुम जानो
इस जग का हाल कन्हैया, तुम जानो सब दातार,छुपा नहं है तुझसे मेरे सांवरिया सरकार ।। टेर ।।
तर्ज – सावन का महीना पवन ।
घट-घट समाये हो फिर, तुझे क्या बताऊँ,जानते हकीकत सारी, और क्या दिखाऊँ,अब करो ना आना कानी, मेरा दूर करो अंधियार ।।
छुपा...
१ ।।
जानूँ ना पूजा वन्दन, नहीं योग युक्ति,कैसे हो उपवास व्रत, नहीं तन में शक्ति,एक नाम आपका जानूं, क्यूंकि आप हो जग करतार ।।
२ ।।
पड़ा हूँ शरण में तेरी, उठा अपनावो,लगाकर कलेजे, सारे क्लेश मिटावो,जैसे रखो रह लूँगा, पर रहूँगा तेरे द्वार ।। छुपा...
३ ।।
तूं ही एक मेरा स्वामी, ठौर ठिकाना,अब तक निभाया है तो, आगे भी निभाना,‘सांवर’ है दास तुम्हारा, और आप मेरे आधार ।।
४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

