
उनके जीने का अंदाज निराला है,
जिनके संग में रहता खाटू वाला है,
वो देव निराला है वो देव निराला है,
सारे जग में इनका बोल बाला है,
इनके चलते जीवन में उजियाला है,
तर्ज – काली कमली वाला।
जिसके सर पे हाथ है इसका,
सारे जग में ठाठ है उसका,
हर संकट से पल में उसको निकाला है,
है संतोष यही मेरे मन में,
बाबा है मेरे जीवन में,
बेटा समझ के हरदम इसने पाला है,
श्याम शरण में तू भी आजा,
अपने सोए भाग्य जगा जा,
हारें को ये ही जिताने वाला है,
जबसे इसको अपना माना,
जान गया मुझे सारा ज़माना,
‘श्याम’ कहे ‘पिंटू’ का ये रखवाला है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


