
हमारे दो ही रिश्तेदार,
एक हमारे बांके बिहारी दूजे राधा रानी सरकार,
सेठ हमारे बांके बिहारी,
सेठानी वृषभानु दुलारी,
जो कोई राधे-राधे गाये हो जाए भव से पार,
ममता मई है राधा रानी,
बात श्याम ने उनकी मानी,
राधा नाम की जड़ी बूटी से होता है यहां उपचार,
ना कोई चिंता ना कोई टेंशन,
राधा नाम है दिल में मेंशन,
भरी सभा में कह सकती हूं,
आई लव यू सरकार हमारे दो ही रिश्तेदार,
चाहो जो आनंद में रहना,
मानो किशोरी जी का कहना,
हर् पल है आनंद बरसता बरसाने दरबार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

