
एह श्याम खाटू वाले खाटू मुझे भुला ले
एह श्याम खाटू वाले खाटू मुझे भुला ले,
अपना बना के हम को अपने गले लगा ले,
चरणों का दास बन कर सेवा करुगा तेरी,
जैसे भी रखोगे बाबा वही ज़िंदगी हो मेरी,
हमदर्द बन के सारे दर्दो को तू मिटा दे,
हमने सुना है तुहि हारे का है सहारा,
मेरी नाव भवर अटकी सूजे नहीं किनारा,
नैया को हे खिवैयाँ भव पार तू लगा दे,
कहता है पिंटू सब से तेरे भजन जो जाता,
हारे का साथी बन कर हारे को तू जीतता,
जग में नहीं है दूजा तुमसा ओ मुरली वाले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


