
Shyam Baba Mere Ghar Me Aa Jaiye Lyrics in Hindi and English. श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए |
जय श्री श्याम जय श्री श्याम
श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए
दुख संकट हमारे मिटा जाइए
सबको कष्टों से मुक्ति दिलाते है श्याम
सबकी राहो में फूल बिछाते है श्याम
सबके मन की व्यथा हरते श्यामधणी
दूर चिंताओं को करते श्याम श्यामधणी
घर बच्चो के बाबा पधारेंगे जब
फूटी किस्मत सभी की संवारेंगे तब
हरेक प्राणी को बस तुझसे है आसरा
सूख जाए न जीवन तू कर दे हरा
बुँदे करुणा की तेरी जो पा जाते हैं
रंक से पल में राजा वो बन जाते हैं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



