Skip to content

ऐसा प्यार बहा दे

20
॥ श्री ॥

ऐसा प्यार बहा दे मैया, चरणों से लग जाऊ मैं,

सब अंधकार मिटा दे मैया, दरस तेरा कर पाऊं मैं,

ऐसा प्यार बहा दे मैया....

जग मैं आकर जग को मैया, अब तक ना मैं पहचान सका,

अब तक ना मैं पहचान सका क्यों आया हूँ कहाँ है जाना,

यह भी ना मै जान सका यह भी ना मै जान सका,

तू है अगम अगोचर मैया तू है अगम अगोचर मैया,

कहो कैसे लख पाऊं मैं ऐसा प्यार बहा दे मैया,

कर कृपा जगदम्बे भवानी, मैं बालक नादान हूँ,

मैं बालक नादान हूँ नहीं आराधन जप तप जानूं,

मैं अवगुण की खान हूँ मैं अवगुण की खान हूँ,

दे ऐसा वरदान हे मैया दे ऐसा वरदान हे मैया,

सुमिरन तेरा ग़ाऊ मैं ऐसा प्यार बहा दे मैया,

मै बालक तू माया मेरी, निष् दिन तेरी ओट है,

निष् दिन तेरी ओट है तेरी कृपा से ही मिटेगी,

भीतर जो भी खोट है भीतर जो भी खोट है,

शरण लगा लो मुझ को मईया शरण लगा लो मुझ को मईया,

तुझ पे बलि बलि जाऊ मैं ऐसा प्यार बहा दे मैया,

चरणों से लग जाऊ मैं सब अंधकार मिटा दे मैया,

दरस तेरा कर पाऊं मैं ऐसा प्यार बहा दे मैया……….

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

ऐसा प्यार बहा दे is a bhajan dedicated to Durga Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Aisaa pyaar bahaa de maiyaa, charanon se lag jaauu main,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all