
ऐ मईया शेरो वाली,
करो पार जिन्दगानी,
एक बेटा दे दे मुझको,
तेरी होगी मेहरबानी,
तर्ज – मुझे इश्क़ है तुझी से।
मैं तेरे दवारे आई,
मेरी कर दो मन की चाही,
सिर हाथ धरो हे मईया,
तेरे दर पे आस लगाई,
मैं दुःख में वक्त गुजारू,
गई आधी बीत जवानी,
मैं घूमी फिरी बतेरी,
चिन्ता में सांझ सवेरी,
ना बैध डोक्टर पाया,
मेरे तन की होली ढेरी,
तेरे आगै आज मईया,
मनैय पडगी बात बतानी,
करूँ कैसे रोज़ बहाने,
हुई पागल सुन सुन ताने,
मैं बहुत घणी तंग पाई,
कोई माने या ना माने,
एहसान ईब ये मुझ पर,
तुम कर दो मात भवानी,
तुम हो दयालु मईया,
ना चाहती नगदी रूपईया,
बस भाव की भुखी हो तुम,
मेरी पार लगा दो नईया,
‘बलवान सिँह’ तेरे दर की,
माँ सच्ची सुनी कहानी,
– भजन प्रेषक –
प्रमोद ग्रोवर,
महम (रोहतक) हरियाणा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

