
ऐ श्याम मेरे कन्हैया संभालो
ऐ श्याम मेरे कन्हैया संभालो तेरे भरोसे है नैया संभालो,
दुनिया के भव सागर में बड़ी लम्बी दूर किनारा है,
कोई सहारा नजर ना आये चारो तरफ अँधियारा है,
एक तू ही पार लगैया संभालो,
तेरे भरोसे है नैया संभालो,
मुरली मनोहर गिरधर बंसी बजैया संभालो,
जिसने तेरा नाम लिया तूने उसका दुःख दूर किया,
मुझमे ऐसी क्या कमी क्यों इतना मजबूर किया,
भक्तो की झोली भरिया संभालो,
एक भरोसा मुझको तेरा मतलब का है सारा जहाँ,
तेरे दर को छोड़ सँवारे अब जाऊ और कहा,
नटवर लाल कन्हैया संभालो,
कब तक ऐसे रोटा राहु गा आकर पकड़ लो हाथ मेरा,
देना हो तो दीजिये जनम जन्म का साथ मेरा,
चरणों में कृष्ण कन्हैया संभालो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

