
ओ पंछी जा रे,
मेरा कर दे काम विशेष,
जा कर सांवरिया के देश,
सांवरे से कह दे सन्देश, हो,
तर्ज – ओ बाबुल प्यारे।
भवसागर की लहरे है ऊँची,
भवर ये मन को डराए,
तूफानों के बीच फसा हूँ,
दिल मेरा घबराए,
जैसे कैदी सलाखों में,
आंसू हरपल आँखों में,
बदला है वक्त ने आज भेष, हो,
देख बदलती किस्मत मेरी,
लोगों के ढंग बदले,
मुझपे मर मिटने वालों ने,
गिरगिट से रंग बदले,
मन मेरा धरता नहीं धीर,
सर पे लटक रही शमशीर,
रस्ता ना बचा कोई शेष, हो,
तेरा प्रेमी तेरे रहते,
आँखों क्यों नम करता,
तरस नही क्यों आए तुझको,
मैं घुट घुट के मरता,
कोई आज नहीं है साथ,
आकर पकड़ लो मेरा हाथ,
लाज रख लो हे खाटू नरेश, हो,
स्वर – रजनीश शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
