
ओ मेरे श्याम
ओ मेरे श्याम, ओ मेरे श्याम,
तुम्हारे बिन, तुम्हारी यह राधा,
न जी सकेगी यहाँ
ओ मेरे श्याम,,,,,,,,,,,,,,,,
दिन को चैन नहीं, रात हुई भरी,
नींद नहीं आए, मैं खुद से हारी,
कब आओगे तुम, ओ मुरलीधारी,
दुःख मेरे हर लो, मैं प्रभु बलिहारी
कैसे बताऊँ मैं, क्या गुजरी हम पे,
पल पल जीती हूँ, यादों के बल पे,
अगर न आओगे, तो पछताओगे,
अपनी राधा को, फिर नहीं पाओगे
अपलोड करता- अनिल रामूर्ति भोपाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



