
तर्ज - तेरी बंजारन रस्ता देखे कब आएगा
ओ यशोमती मैया, तेरा ये कन्हैया,
मेरी फोड़ गया गागरिया,
बात ना माने, किशन कन्हैया,
दही माखन की लेके मटुकिया,
मथुरा को हम निकले जो सखियां,
जोरा जबरी करे श्याम नित,
लूट ले माखन दहिया,
ग्वाल बाल की फौज ले आये,
हमको डराए और धौंस दिखाए,
छीन झपट दे मटकी पटक,
और नाचे ताता थैया,
समझ ना भोला इसको ओ मैया,
पनघट पे भी मेरी पकड़े है बैयां,
जमुना किनारे छुप छुप करके,
मारे है कंकरिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





