
औकात से ज्यादा,
मुझको दिया है,
तेरा शुक्रिया है,
मैंने जो माँगा,
वो मुझको मिला है,
तर्ज – हम तो तेरे आशिक है।
बिना पतवार के ही मेरी,
नाव चलाई है,
बना तू सहाई है,
किरपा लुटाई है,
नज़र नहीं आता है मुझको,
पर ये भरोसा था,
मेरा कन्हाई है,
लाज बचाई है,
बनके माझी मेरा बेड़ा,
पार किया है,
प्रेमियों में हुआ नाम मेरा है,
अहसान तेरा है,
प्रेम ये गहरा है,
सुनले सांवरिया,
थाम लिया जबसे हाथ मेरा है,
सुख का सवेरा है,
चढ़ा रंग तेरा है,
सपना जो देखा था,
साकार किया है,
मेरी दरकार तुमने जानी है,
पीड़ पहचानी है,
अपनी ही मानी है,
मेरे सांवरिया,
तेरी सारी दुनिया दीवानी है,
शीश का दानी है,
अजब कहानी है,
मेरे हर गुनाह पे परदा,
तुमने किया है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



