
कन्हैया ना छोड़ो मझधार ,सांवरिया ना छोड़ो मझधार
कन्हैया ना छोड़ो मझधार ,
साँवरिया ना छोड़ो मझधार ,
पार लगा दो नय्या मेरी ,
ओ मेरे सरकार ,
नौका मेरी बहुत पुरानी ,
बह रहा हैं गहरा पानी ,
अब तो आओ मेरे कन्हैया ,
अब तो आओ मेरे साँवरिया ,
थाम लो पतवार ,
मैं हूँ तेरा दास कन्हैया ,
तुम हो मेरे सेठ साँवरिया ,
मेरे दाता मेरे स्वामी ,
कर दो बेड़ा पार ,
तेरे बिना कोई नहीं हैं मेरा ,
तू ही मेरा सेठ साँवरिया ,
मेरी मय्या मेरे बाबा ,
तुम ही हो सरकार ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




