
करम इतना बिहारी जी का मुझ पर एक बार हो जाये
करम इतना बिहारी जी का,
मुझ पर एक बार हो जाये,
जिधर देखु जहाँ देखु,
तेरा दीदार हो जाये,
तर्ज – अगर दिलबर की रुसवाई।
मुझे दुनिया से क्या मतलब,
मुझे तुम पर भरोसा है,
मुझे तुझ पर भरोसा है,
तेरी जिस पर कृपा होवे,
तो बेडा पार हो जाये,
धूल भी आपके दर की,
शहंशाओ से बढ़कर है,
अगर यही गुलामी है,
तो ये हर बार हो जाये,
ना कोई इनके जैसा है,
मेरा बांके तो ऐसा है,
जो बांके रंग में रंगे,
तो जय जयकार हो जाये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




