
राम राम बोलो जय जय राम,
मेरी बंधी राम से डोर भजन में बैठ गई,
बैठ गई, जी बैठ गई,
भजन में बैठूं तो बेटा बोले,
कुछ करती धरती नाये भजन में बैठ गई,
भजन पे बैठूं तो बहुअड़ बोले,
बहुअड़ बोले, बहुअड़ बोले,
मेरे लाल खिलाती नाये भजन में बैठ गई,
कुछ लेती देती नाये भजन में बैठ गई,
भजन में बैठूं तो पोता बोले,
दादी पैसे देती नाये भजन में बैठ गई,
भजन में बैठूं तो राजा बोले,
मेरी सुनती एक भी नाये भजन में गई,
भजन करूं तो प्रभु मेरे बोले,
चरणों में मेरे आजा, तू सफल हो जायेगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
