
करो हनुमान दया की कौर
करो हनुमान दया की कौर,आप समान दयालु दाता, बीरबली नहीं और ।। टेर ।।
तर्ज – फकीरी अलबेला ।
बड़े-बड़े तुम काज संवारे, महाबीर बलधारी – २,राम सिया के पायक तुमहो, असुरों के संहारी – २,उठा गिरी संजीवनी लाये, हो नहीं पायी भोर ।।
करो...
‘नाम आपका बीर शिरोमणी, अजर अमर बरदानी – २,नाम लेत आजा नासे सारे, तेरा ना कोई शानी – २,दृढ़ विश्वास भाव भक्ति से, रहते सदा विभोर ।।
श्याम दरश की आश पुराकर, मेरी पीड़ मिटावो – २,सारे क्लेश मिटा कर दाता, मुझको भी अपनावों – २,‘सांवर’ दास कृपा कर मुझपे, अब तो कर लो गौर ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


