
कर किरपा शेरोवाली रखले अपने सरवेंट मुझे,
सेवा अपने भवनों की देदे माँ परमानेंट मुझे,
गंगा से जल भर लाऊंगा उठ कर रोज सवेरे,
अस्नान करा कर पहनाऊगा फूलो के माँ सेहरे,
जन्मो के लिए करना है माँ आज ये एग्रीमेंट मुझे,
इक बार सेवा का मौका देके देख मैया,
खुश हो जाएगा दिल तेरा सुन ओ जगत रचियाँ,
इक पलने में बिठा दूंगा कोई काम बता अर्जेंट मुझे,
तेरे चरणो में गुजरेगी मेरी उम्र माँ सारी,
मुझे मिलेगी ममता तेरी तुझको तेरा पुजारी,
तू ना नहीं करेगी दाती विश्वाश है सो परसेंट मुझे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
