
कर के इशारा , बुला ले कान्हा,
आऊ दौड़ी दौड़ी,
जो तू कान्हा, मथुरा बुलावे,
यमुना जी में लगाऊं डुपकी ,
जो तू कान्हा , गोकुल बुलावे,
गोकुल की कान्हा, मैं खाऊं मिट्टी,
जो तू कान्हा, वृंदावन बुलावे,
बंसीवट पे सुनू मैं बंसी,
जो तू कान्हा, बरसाना बुलावे,
राधा जी से पाऊं मैं भक्ति,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
