
क्या क्या राम ने किया नही, इस जमाने के लिए,
इतने दिन खामोश रहे आजमाने के लिए॥
क्या क्या राम ने किया नही।
आखिर सत्य की जीत हुई है और असत्य की हार हुई,
न्यायालय का सुन फैसला, राम की जय जयकार हुई,
करो तैयारी अब मंदिर बनवाने के लिए,
राम नगरीया होगी राममय रामलला मुस्कयेगे,
अब तक दिन तम्बू में गुजरे अब मंदिर में जाएगे,
आए विदेशी चित्रकला दिखलाने के लिए,
मेला लगा हनुमान गढ़ी में मगन अंजनी लाल हुए,
साधु संत महंत व ज्ञानी मन में अपने निहाल हुए,
मचल उठी सरयू की धार लहराने के लिए,
हनुमान के संग भक्तो का सपना सच हो जाएगा,
हनुमान के सगं ‘धीरज’ का सपना सच हो जाएगा,
एक बार फिर से कलयुग में रामराज्य आ जाएगा,
है तैयार अयोध्या स्वर्ग बनाने के लिए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

