
कैसे बनी कैसे बनी,
मां दुर्गे से काली कैसे बनी,
मार मार असुरों के मुंड ले आई,
उन मुंडो की माला बनाई,
माला पहन रणभूमि में आई,
ऐसे बनी ऐसे बनी,
मां दुर्गे से काली ऐसे बनी,
मार मार असुरों के हाथ ले आई,
उन हाथों की तगड़ी बनाई,
तगड़ी पहन रणभूमि में आई,
मार मार असुरों के पैर ले आई,
उन पैरों की पायल बनाई,
पायल पहन रणभूमि मे आई,
मार मार असुरों का रक्त ले आई,
उन रक्तों की मदिरा बनाई,
मदिरा पी के रणभूमि में आई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



