
कान्हा बरसाने में आय जइयो बुलाई गई राधा प्यारी
कान्हा बरसाने में आय जइयो,
बुलाई गई राधा प्यारी,
ओ कान्हा बरसाने मे आय जइयो,
जब कान्हा रे तोहे भूख लगेगी,
आहा माखन मिशरी खाए जइयो,
जब कान्हा रे तोहे प्यास लगेगी,
आहा ठंडा पानी पी जइयो,
जब कान्हा रे तोहे ठंड लगेगी,
आहा काली कंबलिया ले जइयो,
जब कान्हा रे तोहे गर्मी लगेगी,
आहा मोर का पंखा ले जइयो,
जब कान्हा रे तोहे नींद लगेगी,
आहा मखमली गद्दे पे सो जइयो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

