
काली काली अलको के फंदे क्यूँ डाले श्री कृष्ण
काली काली अलको के फंदे क्यूँ डाले,
हमें जिन्दा रहने दे ऐ मुरली वाले।।
दोहा – मेरा एक नज़र तुझे देखना,
किसी बंदगी से कम नहीं,
करो मेरा शुक्रिया मेहरबां,
तुझे दिल में हमने बसा लिया,
आप इस तरह से होश,
उड़ाया ना कीजिये,
यूँ बन संवर के सामने,
आया ना कीजिये।
मुरली वाले मुरली वाले,
सितमगर हो तुम खूब पहचानते है,
तुम्हारी अदाओ को हम जानते है,
फरेबे मोहब्बत में उलझाने वाले,
ये रंगीले नैना तुम्ही को मुबारक,
ये मीठे मीठे बैना तुम्ही को मुबारक,
हमारी तरफ से निगाहे हटाले,
संभालो जरा ये पीताम्बर गुलाबी,
ये करता है दिल में हमारे खराबी,
जो तेरा हुआ उसको क्या कोई संभाले,
जहाँ तुमने चेहरे से पर्दा हटाया,
वही अहले दिल को तमाशा बनाया,
बनाले बावरी को अब अपना बनाले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




