
किरपा का रखना सर पे मेरे हाथ सांवरे
किरपा का रखना,
सर पे मेरे हाथ सांवरे,
होती रहे यूँ ही-३,
ये मुलाकात सांवरे,
कृपा का रखना,
तर्ज – उनसे मिली नज़र।
जबसे मिला तेरा दरबार,
होती नहीं कोई दरकार,
जो चाहूँ वो मिल जाता,
ऐसा मिला मुझको दाता,
होती रहे तेरी-३,
ये करामात सांवरे,
याद मुझे वो दिन आते,
गम की सुबह और रातें,
गैरों की क्या बात करूँ,
मेरे मुझको छल जाते,
तेरी दया से अब-३,
ना मिले घात सांवरे,
परिवार ये मेरा चलता है,
कृपा से तेरी पलता है,
हर ग्यारस खाटू आकर,
प्यार जो तेरा मिलता है,
दिल की करूँ सदा-३,
तुझसे बात सांवरे,
शुकर करूँ तेरा हर क्षण,
बाबा रखना अपनी शरण,
दास रहे ये ‘रसिक’ तेरा,
ऐसा करना श्याम जतन,
‘गौरी’ करे भजन-३,
तेरा दिन रात सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

