
कूदे लंका में बजरंगबली
कूदे लंका में बजरंग बलि ।
मच गई खलीबली खलीबली ।।
हे अंजना के लाला बाल ब्रम्हचारी ,
अग्नि लगा के है लंका उजाड़ी ।
पल में सोने की लंका जली
राम दूत बन के है लंका में आये,
रावण अभिमानी का मान घटाए ।
हो घूमे लंका की हर इक गली,
दशानंद सभा में इक बात ये कही है,
जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है ।
हां उनके चरणों में होगी भलि,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

