
कैसी मुरलीया बजाई रे
कैसी मुरलीया बजाई रे लिरिक्स जो मै ऐसा जानती,
के प्रीत करे दुख होय,
नगर ढिंढोरा पीटती,
के प्रीत ना करियो कोय,
प्रीत वास की जियो,
के जासे मन बतियाय,
जने जने की प्रीत में,
ये जनम अकारथ जाय
कैसी मुरलीया बजाई रे,
छलिया मन मोहना,
मैं तो दौड़ी दौड़ी चली आई रे,
आई रे, मैं तो दौड़ी दौड़ी चली आई रे।
काहे को ऐसी मुरली बजाए,
मेरे मन को चेन ना आए,
नँदलाला, ओ कन्हैया,
भूल गई मैं सब काम अपना,
आई घर से करके बहाना,
छलिया मनमोहना,
सारी सखियाँ मारे है तानें,
तुम तो अपनी धुन में दीवाने,
नँद लाला, ओ कन्हैया,
मेरे घर पर मेरा सजन है,
लेकिन मेरा तुझ पे ही मन है,
पनघट पर मेरी बईयाँ मरोड़ी,
मै जो बोली मेरी मटकी को फोड़ी,
चल के पनघट पे,
तलक प्यार की दो बात करें,
जल भरने के बहाने से,
मुलाक़ात करें,
छेड़ खानी ना करो,
नार नवेली हूँ मैं,
सर पे गागर है मेरे,
और अकेली हूँ मैं,
मुझको कन्हैया,
मिल जायेगा जिस दिन,
छीन लूँगी मुरली मै उस दिन,
मै पुजारी आपका हूँ,
मेरी पूजा आप हैं,
मेरा ईमा (ईमान) मेरा धरम,
मेरे सबकुछ आप हैं,
मेरा मंदिर मेरी मस्ज़िद,
मेरे काबा आप है,
क्यू बताऊँ मैं किसी को,
मेरे क्या क्या आप हैं,
घुँगर वाले बाल श्याम के,
घुँगर वाले बाल,
एक ही मेरा श्याम धणी और,
बाकी सब कंगाल,
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
