
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे मोहे वृन्दावन पहुंच देओ
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे,
मोहे वृन्दावन पहुंच देओ ।
वृन्दावन का एक ग्वाला,
मन मोहन मेरा मुरली वाला ।
मैंने जाना उसके पास रे,
वृन्दावन में कृष्ण कन्हैया,
बलदाऊ के छोटे भैया ।
मेरी डोरी उनके हाथ रे,
वृन्दावन मेरो धाम रंगीला,
बरसाना मेरा बड़ा ही रसीला ।
मेरी जाग गए हैं भाग्य रे,
वृन्दावन में बांके बिहारी
बांके बिहारी जय हो तिहारी
मेरा जनम जनम का साथ रे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

