
अरे रे मेरी जान है राधा
अरे रे मेरी जान है राधा तेरे पे क़ुरबान मै राधा
रह ना सकूँगा तुमसे दूर मै
जब भी बने तू राधा श्याम बनूंगा
तेरे बिना आधा सुबह शाम कहूँगा
आसमान से राधा राधा नाम कहूँगा
सुंदर नैन विशाल मोहिनी सूरत प्यारी है
कितनी ग्वालन गोपियन तू सबसे न्यारी है
तुम बिन रस रचओन कैसे जानत सारी है
शाम की दिल की रानी तू बरसाने वाली है
तेरा ही तो नाम पुकारे बंसी गोरी री
दुनिया भी पहचाने राधा महक टोरी री
तूने किनी नैनन से मेरी मान की चोरी री
कैसी जोड़ी कृशन करा राधा गोरी री
हिचकी आए राधा तेरी याद सताती है
यमुना की लहरों में तेरी झलक सी आती है
साज धज के सखियों मे तू पनघट जाती है
सूखी धरती मे भी प्रीत की कमाल खिलती है
जब भी बने तू राधा शाम बनूंगा
जब भी बने तू सीता राम बनूंगा
तेरे बिना आधा सुबह ओ शाम कहूँगा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
