
अरे कौन सा रंग , तुझे भाए रे कन्हैया,
कौन सा रंग , तुझे भाए रे कन्हैया,
तू बता दे मुझे , मैं लगा दूं तुझे ,ओ मेरे सांवरिया,
अरे प्रेम का रंग , मुझे भाए रे गुजरिया ,
प्रेम का रंग , मुझे भाए रे गुजरिया,
तू लगा दे मुझे , मैं लगा दूं तुझे , ओ मेरी गुजरिया,
ओ कान्हा, तुझको रंग लगाने , आई हूँ बरसाने से ,
नीला पीला, रंग गुलाबी , लाई हूँ बरसाने से ,
प्रेम का रंग कान्हा , कैसे लगाऊं ,
डरती हूँ मैं जमाने से,
ओ राधा , तू डर ना किसी से , आजा मेरे पास में ,
क्या कर लेगा, तेरा जमाना, जब मैं हूँ तेरे साथ में ,
प्रेम के रंग से , मुझको रंग दे ,
आजा मेरे पास में,
ओ कान्हा , तुझ पे करके भरोसा , आई हूँ तेरे पास में ,
प्रेम के रंग से खेले होली, आजा दोनों साथ मैं,
तू हैं मेरा , मैं हूँ तेरी ,
सबको बता दे आज ये,
अरे प्रेम का रंग, हमे भाए रे कन्हैया ,
प्रेम का रंग, हमे भाए रे कन्हैया,
मैं लगा दूं तुझे, तू लगा दे मुझे, ओ मेरे सांवरिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





