
क्या बतलाऊँ दुनिया को
क्या बतलाऊँ दुनिया को ये रिश्ता क्या कहलाता है
मैं तो इतना जानूं मेरा श्याम से गहरा नाता है
क्या बतलाऊँ दुनिया को ..................
ये मुझे जाने ये पहचाने क्या हूँ मैं और कैसा हूँ
श्याम के दिल के जो भाता है मैं तो बिलकुल वैसा हूँ
इसीलिए तो मुझ पर अपना जमकर लुटाता है
अपना सब कुछ सौंप दिया है मैंने श्याम के हाथों में
दिल ये मेरा खो जाता है श्याम प्रभु की बातों में
श्याम ही मेरा ईष्ट देव है श्याम ही भाग्य विधाता है
कितना मेरा ध्यान ये रखता बिन्नू गर्व से कहता हूँ
श्याम भरोसे श्याम की धुन में मैं तो हर पल रहता हूँ
भर भर प्याला श्याम सुधा का मुझको श्याम पिलाता है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



