
खाटू की याद जब जब आये दिल मेरा भर आये
खाटू की याद जब जब आये,
हाये दिल मेरा भर आये,
मेरे श्याम दो पंख हमें तुम दे दो,
ताकि उड़ करके आ जाये।।
तर्ज – रिमझिम के गीत।
मेरा आना दर्शन पाना,
वो तुम्हारा अदा से मुस्कुराना,
जब जब देखे मेरे आंसू,
वो तुम्हारा गले से लगाना,
वो घड़ियाँ हम श्याम,
कैसे भूले भूले,
भूले तो मर जाए,
खाटू की याद जब जब आए,
हाये दिल मेरा भर आए।।
तू आधार है तू दातार है,
तेरे प्रेमी तो लाखो हज़ार है,
एक दूजे को ना पहचाने,
फिर भी कितना बड़ा परिवार है,
तू उनका एक ही रखवाला,
बाबा हार के जो दर आये,
बाबा यारी ये हमारी,
है हमें अपनी जान से भी प्यारी,
मिलने तुमसे मैं नित आऊं,
है मेरे दिल की यही बेकरारी,
निज चरणों में ‘मीतू’ को लेले,
बाबा कुछ ऐसा कर जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


