
खाटू में जाकर मैं पागल हो जाता हूं
मेरे जीवन का रखवाला,
सांवरिया खाटू वाला,
मैंने जब जब खाई ठोकर,
मुझको संभालने वाला,
मैं तो पल पल-पल पल श्याम तेरे गुण गाता हूं,
खाटू में जाकर मैं पागल हो जाता हूं.....
जब से दीदार किया है, मन हो गया श्याम दीवाना,
दातार तेरे चरणों में जब से मिल गया ठिकाना,
तेरी किरपा देख मैं फुला नही समाता हूं,
देखे है देव हज़ारो नही ऐसा देव निराला,
जहाँ भरे हुए भंडारे नही लगता चाबी ताला,
लूटति है दया अपार लूट नही पाता हूं,
मैं अब तक भटक रहा था दुनिया की रंग रलियों में,
अब तो मन अटक गया है तेरे खाटू की गलियों में,
भक्तो का मेला देख देख हर्षाता हूं,
अर्जी है श्याम रितिक की मन को मगरूर ना करना,
नादान किशन बृजवासी चरणों से दूर ना करना,
तेरा बन जाऊं बस इतना ही चाहता हूं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




