
खाटू में हो मेरा अगला जनम,
कह दो ना श्याम खा के मेरी कसम,
खाटू में हो मेरा -२, अगला जनम,
तर्ज – बहुत प्यार करते है।
स्वर्ग और वैकुण्ठ दोनों यहाँ है,
रहता कन्हैया मेरा जहाँ है,
हरपल है रहना -२, तेरी शरण,
खाटू की गलियाँ रस्ते चौराहे,
जाती जहाँ पर मेरी निगाहें,
देखें तुम्हे ही -२, मेरे नयन,
अरमा था जो तेरी सेवा का मन में,
पूरा हुआ ना वो इस जनम में,
पल पल सताए -२, मुझको ये गम,
इतनी तमन्ना कर दे तू पूरी,
सेवा करूँगा ऐसी मैं तेरी,
रखोगे खाटू में -२, जन्मों जनम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



