
खाटू वाली गाड़ी चली जय श्री श्याम
खाटू वाली गाड़ी चली,
जय श्री श्याम,
खाटू में जाएंगे,
भजन सुनाएंगे,
मीठे मीठे भजनों से,
बाबा को रिझाएंगे,
चूरमा चढ़ाएंगे,
इत्र उड़ाएंगे,
मिलकर बोलेंगे,
जो पहली बार है आता,
उसे बाबा गले लगाता,
उसके सारे संकट हरके,
उसके साथ है जाता,
मां अहलावती का लाला,
देखो सबको लगता प्यारा,
मोरझड़ी का झाड़ा देकर,
सबको इसने उबारा,
जीते जी स्वर्ग दिखाता,
दुनिया में मान बढ़ाता,
कलयुग की इस धरती पे,
‘गुड्डू’ से भजन गवाता,
गायक / लेखक – शिरीष गुप्ता गुड्डू भईया।
ग्वालियर – 9827014731
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



