
सांवरा तो प्रेम चाहे प्रेम करके देख ले
सांवरा तो प्रेम चाहे,
प्रेम करके देख ले,
प्रेम के आंसू से अपने,
नैन भरके देख ले,
तर्ज – होश वालों को खबर।
सुख हो चाहे दुःख हो तुझको,
करे शिकायत ना कभी,
मान ले इसकी रजा है,
खेल इसके है सभी,
सुख में सुमिरण करले दुःख में,
पाँव पकड़ के देख ले,
साथ तेरा श्याम सलोना,
ये कभी ना छोड़ेगा,
प्रेम के वश में कन्हैया,
तुझसे नाता जोड़ेगा,
प्यार की जंजीर में,
इसको जकड के देखले,
प्रेम सच्चा जो करेगा,
सांवरे को पाएगा,
इस जहाँ में वो ही प्रेमी,
श्याम का कहलाएगा,
प्रेम के सागर में ‘शिवम’,
तू उतर कर देख ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




