
खाटू वाले श्याम तेरे दर आया दर आया मैं मेरे घर आया
खाटू वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया,
मुझको भरोसा भारी है,
अब बाबा तेरी बारी है,
तर्ज – राधे राधे बोल श्याम आएँगे।
पल पल रक्षा करने वाले श्याम,
हंसकर झोली भरने वाले श्याम,
दुःख में साथ निभाने वाले श्याम,
जीवन में सुख लाने वाले श्याम,
क्या खूब तेरी सरकारी है,
दिन रात कृपा तेरी जारी है,
दिन दुखी के सहारे तुम हो श्याम,
सब भक्तों के प्यारे तुम हो श्याम,
किया भरोसा हमने तुम पर श्याम,
तुम ही संवारोगे ये जीवन श्याम,
तेरा दास बड़ा मजबूर है,
पर किरपा तेरी मशहूर है,
हाथ जोड़कर विनती है ये श्याम,
यूँ ही बुलाते रहना खाटू धाम,
तेरे भरोसे मेरा ये परिवार,
‘चंदा’ रहेगा जीवन भर उपकार,
जहां झुकती दुनिया सारी है,
उस श्याम से मेरी यारी है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
