
खाटू श्याम की चौपाइयां खाटू नरेश अहलावती नन्दन
खाटू श्याम की चौपाइयां,
खाटू नरेश अहलावती नन्दन,
करहु प्रणाम तुम्हे शत शत वंदन,
श्याम श्री श्याम,
मेरे खाटू वाले श्याम।।
तर्ज – मंगल भवन अमंगल हारी।
सिमरहु श्याम ध्यान चित लाऊ,
भाव से आपकी महिमा गाऊ,
जानत सब तुम्हारी कहानी,
धन्य धन्य हे शीश के दानी,
श्री हरि कृपा आप है पायो नाम,
श्याम घनश्याम धरयो श्याम,
तुम्हरी महीना वेद बखानी,
‘लचक’ लिखे ‘पाठक’ की जुबानी,
स्वर- पं० निशान्त भागवत पाठक।
लेखक – लाल सिंह लचक।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

