
गणपति बप्पा तुम हो निराले,
विघ्न बाधा सबकी हरने वाले,
मूषक की प्यारी तुम्हारी सवारी,
लड्दुओ का भोग लगे देव मतवाले,
जिस घर पे रहती कृपा तुम्हारी,
उस घर के संकट सब तुमने है टाले,
रिद्धि सिद्धि के तुम हो दाता,
दीनो के हो दीन भक्तो के रखवाले,
जो भी तुम्हारी शरण में आए,
भरते हो बप्पा उनके भंडारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



