
लौट आये सियाराम अयोध्या,
दोहा – सौगंध राम की खाई थी,
मंदिर वहीँ बनाया है,
चारों तरफ भगवा लहराए,
युग राम राज का आया है।
भव्य शोभा दिव्य धाम की,
जय बोलो सियावर राम की,
शुभ दिन है २२ जनवरी,
द्वादशी दिन सोमवार,
राम लला मंदिर में विराजे,
सुन्दर दरश दीदार,
गूंज रही धरा धाम गगन में,
जय जय जय सियाराम की,
राम नाम की झूले पताका,
झूमे आली आली,
लाख करोड़ों दीप जले है,
घर घर है दिवाली,
अमरावती से बढ़कर सुन्दर,
शोभा अयोध्या धाम की,
राम राज की हुई स्थापना,
सजा राम दरबार,
‘मधुप हरि’ आई खुशहाली,
सुखी हुआ संसार,
सारे जगत में धूम मची है,
राम प्रभु के नाम की,
लौट आए सियाराम अयोध्या,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




