
शान है जो पुरे भारत की,
शान नहीं घटने देंगे,
सर कट जाए बेशक अपना,
गाय नहीं कटने देंगे,
तर्ज – फुल तुम्हे भेजा है।
एक माँ धरती एक माँ गंगा,
एक गैया कहलाई है,
करने को उद्धार हमारा,
उतर स्वर्ग से आई है,
दूध पिए गैया का हिन्दू,
मुस्लिम सिख ईसाई है,
गौ हत्यारो से गैया का,
सौदा ना पटने देंगे,
माँ गैया की पूछ पकड़ कर,
पार लगेगी नैया है,
ये गैया मैया है सबकी,
तारणतरण तिरय्या है,
जिस गैया के संग में खेले,
मेरे कृष्ण कन्हैया है,
जीते जी अपने दुश्मन को,
आगे ना डटने देंगे,
भारत के पीएम मोदी जी,
थोडा ध्यान इधर देना,
न्यूज़ चेनलो पर तुम मेरी,
एक खबर चलवा देना,
राष्ट्र पशु गौमाता को तुम,
अब तो घोषित कर देना,
कहे ‘चांदनी’ अब तो उलटी,
माला ना रटने देंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


