
गौ सेवा में थोङा लगा ले
गौ सेवा में थोङा लगा ले प्राणी ध्यान रे॥
झूठी जग की माया प्रभु का ही सच्चा नाम।
गौ माता की सेवा ही सबसे बढ़कर काम है।
गौ माता की सेवा से खुश होते भगवान रे॥
मोटर बग्घी बंगला न साथ तेरे जा पाएँगे।
सखा भ्रात सुत नाती इस धन को व्यर्थ गवाएंगे।
इस दौलत को प्यारे तूँ क्यों करता बेकार रे॥
न साथ में कुछ तूँ लाया, न साथ में कुछ ले जायेगा।
मुट्ठी बांधे आया है ओर हाथ पसारे जायेगा।
पूंछ पकङकर गौ की कर वैतरणी पार रे॥
जनम मनुष्य का पाया, नेक काम कोई तूं कर ले।
कहता है ये गौ प्रेमी, तू नेह गऊ से कर ले।
गौ माता की सेवा से भरते हैं भण्डार रे॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

