
बाजे रे बधैया,
घर आए नंदलाला,
तर्ज – राधे राधे जपो चले।
गोकुल आज ख़ुशी से झूमे,
पवन भी कान्हा के पग चूमे,
मन को लुभाए रे जी मुरली वाला,
देवी देव दर्शन को आए,
देख के कान्हा मन मुस्काए,
पहनाए है पुष्प की माला,
सब ही निहार रहे कान्हा को,
मोह रहे कान्हा है मन को,
सबको अपने रंग रंग डाला,
‘सारा’ ‘शहनाज़’ भी देवे बधाई,
नन्द बाबा घर जन्मे कन्हाई,
‘प्रतिक’ बोले जय गोपाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

